लखनऊ, जनवरी 4 -- सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। सीमएओ डॉ. एनबी सिंह के निर्देश पर जिला स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों, सभी सीएचसी के अधीक्षकों और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में लगे मेले का निरीक्षण किया। एसीएमओ डॉ. गोपीलाल ने आदिल नगर व जरहरा, डॉ. एके सिंघल ने उजरियांव व जुगौली, डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने सुग्गामऊ व पटेल नगर, डिप्टी सीएमओ डॉ. निशांत निर्वाण ने राजाजीपुरम व बुद्धेश्वर के अलावा अधीक्षक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एवं एआरओ ने आवंटित पीएचसी का निरीक्षण किया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि भीषण सर्दी के बीच सभी पीएचसी पर लगे मेले में कुल 3720 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया, जिसमें 1455 पुरुष, 1947 महिला व 318 बच्चे शामिल रहे।...