गाज़ियाबाद, जनवरी 11 -- गाजियाबाद, संवाददाता। आरोग्य मेले में रविवार को कुल 3476 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें से 76 मरीजों को भर्ती करके उपचार किया गया। रविवार को खांसी, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के 65 फीसदी मरीजों को इलाज दिया गया। नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि शहरी क्षेत्र की पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में 3476 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें ठंड लगने की वजह से बुखार, खांसी, सांस लेने और पेट में दर्द की शिकायत के सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे। इनमें सें 76 गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। डे केयर के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 453 महिलाओं और 589 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। इसके अलावा 30 लोगों को एंटी रेबीज (रैबीज) का टीका भी लगाया गया। मेले में 498 मरीजों को खून, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और सीटी स्कैन जांच के लिए रेफर किया गया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.