सोनभद्र, जून 29 -- सोनभद्र/खलियारी, हिटी। राबर्ट्सगंज नगरीय व खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों जगहों पर मिलाकर 138 मरीजों को जांच कर दवा दी गई। मेले में पेट दर्द, वायरल, बुखार व सर्दी जुकाम के मरीज सबसे अधिक आए थे। चिकित्सकों ने मरीजों को जांच करते हुए दवा दी। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 43 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा.जेपी सिंह ने बताया कि मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार व वायरल फीवर के मरीज आए थे। मरीजों को जांच करते हुए दवा दी गई। मौसम परिवर्तन को लेकर लोगों को सावधान बरतने की सलाह दी गई। इस मौके पर कृष्णकांत चौबे, चरनजीत सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। इसी तरह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.