कौशाम्बी, जून 15 -- दोआबा के 33 शहरी व तीन ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 12 सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। गंभीर रोगियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पात्रों के गोल्डेन कार्ड और आभा आईडी बनाई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने शमसाबाद, सेलरहा पीएचसी और सिराथू सीएचसी पहुंचकर मेले की व्यवस्था देखी। मरीजों-तीमारदारों से पूछा कि किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है। डॉक्टरों को बाहर की दवाएं नहीं लिखने का निर्देश दिया। स्टॉफ से कहा कि मरीजों की खून आदि की जांच सरकारी लैब में ही कराई जाए। बताया कि मेले की कामयाबी के लिए 62 चिकित्साधिकारी व 147 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कुल 1265 मरीजों का इलाज किया गया। 14 गंभीर रोगियों को मेडिकल कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.