कौशाम्बी, जुलाई 27 -- जिले के 33 ग्रामीण और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मौसमी बुखार के मरीजों की भीड़ उमड़ी। सभी का इलाज किया गया। गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पात्रों के गोल्डेन कार्ड और उनकी आभा आईडी बनाई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने करारी, बैशकांटी और टेवां पीएचसी का निरीक्षण कर मेले की व्यवस्था देखी। मरीजों-तीमारदारों से पूछा कि किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है। डॉक्टरों को बाहर की दवाएं नहीं लिखने का आदेश दिया। कहा कि मरीजों की खून आदि की जांच सरकारी लैब में ही कराई जाए। बताया कि मेले की कामयाबी के लिए 63 चिकित्साधिकारी व 142 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कुल 1713 मरीजों का इलाज किया गया। 17 गंभीर रोगियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.