सीतापुर, फरवरी 15 -- सीतापुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें सुबह 10 बजे से ही मरीजों की भीड़ उमड़ी। मरीजों की जांच कर परामर्श व दवा दी गई। साथ ही डाइबिटीज, हाइपरटेंशन व कैंसर के रोगियों की स्क्रीनिंग भी की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपांशु शुक्ला ने बताया कि पीएचसी इंद्रौली में डॉ. दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में 56 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। पीएचसी नरनी में 28 मरीज पहुंचे। जहां पर डॉ. प्रशांत गुप्ता ने मरीजों का उपचार किया। पीएचसी पाल्हापुर में डॉ. दीपक तिवारी ने 66 मरीजों की जांच कर दवा दी। इसी प्रकार पीएचसी चतुरैय्या में आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. मुश्शर्द अली ने 30 लोगों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेले में ...