कन्नौज, दिसम्बर 21 -- कन्नौज। मौसम के बदलते मिज़ाज का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। ठंडी हवाओं के चलते सर्दी, बुखार, खांसी और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर पड़ा है, जहां मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।रविवार को जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिले के अंतर्गत कुल 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और 3 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एक साथ स्वास्थ्य मेले का सफल आयोजन हुआ, जहां सुबह से ही मरीज पहुंचने लगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की निगरानी नोडल अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.