महाराजगंज, मई 26 -- महराजगंज, निज संवाददाता। गांव के लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित हुआ। शाम चार बजे तक चले मेले में 2025 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें बीमारी से गंभीर सात मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से कई मेले में पीड़ितों को इलाज लेने में परेशानी हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन्दिरानगर में डॉ. नमिता गुप्ता, पीएचसी बागापार में डॉ. आश्रय सिंह और पीएचसी पकड़ी रम्हौली में डॉ. मदनलाल चौरसिया की देखरेख में 498 पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच की। इनमें बीमारी से पांच पीड़ितों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। धानी संवाद के अनुसार पीएचसी नौसागर में डॉ. संजय मिश्रा के नेतृत्व में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.