सोनभद्र, फरवरी 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को सीएम आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 45 मरीजों को दवा वितरण किया गया। इस दौरान सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज अधिक आए थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी के फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने बताया कि मेला में कुल 45 मरीजों को दवा वितरण किया गया है। अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, सुगर से संबंधित रहे। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का इलाज किया गया। गर्भवती महिलाओं की जांच कर रही एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि हमारे यहां कुल 10 महिलाओं का वजन, बीपी, एचबी, एचआईवी की जांच की गई। महिलाओं को आयरन, कैल्सियम, फोलिक एसिड दवा दी गई। मेला में लैब टैक्नीशियन सोनाली ने मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया कि आठ मरीजों का जांच किया गया जिसमें हिम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.