सोनभद्र, अप्रैल 21 -- सोनभद्र/खलियारी, हिटी। जिले के राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व खलियारी पीएचसी पर रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 119 मरीजों को जांच करने के बाद दवा दी गई। आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम और बुखार के पीड़ित सबसे अधिक आए थे। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राबर्ट्सगंज पर डा.जेपी सिंह ने अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को जांच कर दी गई। उन्होंने बताया कि यहां पर कुल 41 मरीज आए थे, जिनकी जांच करते हुए दवा दी गई। इसी तरह नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को सीएम आरोग्य मेला में कुल 78 मरीजों को दवा वितरण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमित सिंह ने बताया कि आज मेला में मरीजों को दवा वितरण किया गया। जिसमें अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.