अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के विभिन्न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में लोगों की सेहत जांची गई। बुखार, सर्दी-खांसी, पेट रोग, त्वचा रोग और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच के साथ उन्हें निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष काउंटर बनाए गए, जहां पोषण, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं दी गईं। जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मलेरिया, डेंगू और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को साफ-सफाई, लार्वा नियंत्रण और जनजागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेला में एक...