वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। जिले में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। सभी सीएचसी और पीएचसी पर लगे मेले में 2045 मरीजों को परामर्श दिया गया। जिनमें 805 पुरुष, 1039 महिलाएं एवं 201 बच्चे शामिल रहे। इनमें 10 ऐसे लोग रहे, जिनमें टीबी हो सकती है। 36 लोगों में हेपेटाइटिस-बी की जांच हुई, लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं मिला। 16 नेत्र परीक्षण किए गए। बुखार के 274 मरीजों का उपचार किया गया। मलेरिया की 79 रैपिड जांच एवं डेंगू की 29 जांचें की गईं, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। मधुमेह के 267, श्वसन रोग के 156, एनीमिया के 15 और चार कुपोषित बच्चे मिले। इन्हें परामर्श दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.