गाजीपुर, फरवरी 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में रविवार को सीएचसी पीएचसी पर आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। सुबह 12:00 बजे तक कुल 754 मरीजों के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाएं, विशेषज्ञ परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। सीएमओ डा. सुनील पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस मेले में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित सभी सीएचसी पर शिविरों का आयोजन भी किया गया, जहां आंखों से संबंधित समस्याओं की जांच एवं परामर्श दिया गया। उन्होने बताया कि हर केंद्रों पर निरीक्षण करने के लिए एसीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.