मऊ, जुलाई 7 -- मऊ। जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे 2288 मरीजों का 90 डाक्टरों ने उनके सेहत की जांच की। इनमें से गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। साथ ही पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द और डायरिया से पीड़ितों में सर्वाधिक 212 बच्चों की संख्या रही। डाक्टरों की टीम ने इस समय गर्मी के मौसम में तैलीय पदार्थों को खाने से परहेज करने की सलाह दी। साथ ही बारिश के मौसम में मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए चेताया। मुहम्मदाबाद गोहना संवाद के अनुसार ब्लाक के करहा समेत चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.