मऊ, मार्च 17 -- मऊ। जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे 2081 मरीजों की 91 डाक्टरों ने जांच की। इनमें से गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। साथ ही पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। आरोग्य मेले में चर्म रोगों के साथ ही सांस, पेट दर्द और बीपी के मरीजों की संख्या अधिक रही। डाक्टरों की टीम ने इस समय निकल रही तीखी धूप के बीच सतर्कता बरतने की सलाह दी। चेताया कि थोड़ी भी लापरवाही करेंगे तो बीमार हो सकते हैं। मुहम्मदाबाद गोहना संवाद के अनुसार ब्लॉक के चार प्राथमिक उपकेंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन करहा समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इस मौके पर स्थानीय चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों का परीक्षण का उन्हें दवा दी गई। इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.