मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता । जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। अलग-अलग केन्द्रों पर मेले में पहुंचे 1951 मरीजों का 91 डाक्टरों की टीम ने जांच किया। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। साथ ही पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम, निमोनिया, शुगर और बीपी के मरीज अधिक रहे। वहीं बीमार 199 बच्चों ने भी अपना ईलाज कराया। डाक्टरों की टीम ने इस समय मौसम में हो रहे बदलाव के बीच बच्चों और वृद्धजनों को सतर्क रहने की सलाह दी। चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की देखरेख में कुल पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 391 मरीजों का परीक्षण कर...