मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ। जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे 2189 मरीजों का 90 डाक्टरों ने उनके सेहत की जांच की। इनमें से गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। साथ ही पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द और बीपी के मरीजों की संख्या अधिक रही। डाक्टरों की टीम ने इस समय निकल रही धूप के बीच सतर्कता बरतने की सलाह दी। चेताया कि थोड़ी भी लापरवाही करेंगे तो बीमार हो सकते हैं। चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रविवार को रानीपुर सीएचसी अधिक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की देखरेख में कुल पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न रोगों से ग्रसित कुल 356मरीजों का स्वास्थ परीक्षण कर डाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.