अंबेडकर नगर, फरवरी 24 -- सैदापुर। जलालपुर क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र पर आमजन को नि:शुल्क जांच की सुविधा दी जा रही है। यहां ब्लड शुगर, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, यूरिन, प्रेगनेंसी, ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन समेत विभिन्न जांचें की जा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गरिमा प्रजापति ने बताया कि जांच के साथ मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत लखनियां में 187 पात्रों में से 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड आवेदन लंबित हैं। कुछ लोग बाहर होने, डाटा मिसमैच और नो-स्क्रीनिंग के कारण कार्ड नहीं बनवा सके हैं। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर लोगों को कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...