जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 28 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मंगलवार को आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा की महत्ता और उपयोगिता को आम नागरिकों से लेकर स्कूली छात्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में व्यापक रूप से आम नागरिकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। गांव-गांव में रैली निकालकर आयुर्वेद के उपयोग और लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इस वर्ष की थीम आयुर्वेद फॉर पीपल एंड प्लेनेट है। जिला मुख्यालय में करनडीह विद्यालय के सैकड़ों छात्रों और आम नागरिकों ने करनडीह चौक से सदर अस्पताल परिसर तक जन जागरूकता रैली निकाली। इसमें डॉ. सीमा सरकार, डॉ. निशांत प्रिय तथा आयुष विभाग के सभी कर्मचारी सम्मिलित थे। इस अवसर पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार दीक्षित ने सभी स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.