बस्ती, दिसम्बर 5 -- भानपुर। सीएचसी भानपुर के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामनगर व दरियापुर जंगल पिछले एक माह से एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) के पद रिक्त होने से पूरी तरह प्रभावित हैं। दोनों उपकेंद्रों पर एएनएम की अनुपस्थिति के कारण प्रत्येक बुधवार और शनिवार को होने वाला बच्चों का नियमित टीकाकरण पूरी तरह ठप पड़ा है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। लोग अपने बच्चों को टीका लगवाने उपकेंद्र पहुंचते हैं, लेकिन वहां कोई एएनएम नहीं होने की जानकारी मिलने पर निराश लौटना पड़ रहा है। दोनों उपकेंद्रों से जुड़े दर्जनों गांवों के लोग अब प्रशासन से शीघ्र एएनएम की नियुक्ति करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सीएचसी भानपुर के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि दोनों आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर एएनएम के पद लंबे समय से रिक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.