मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह और एनयूएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव बेलवाल ने शनिवार को शहरी क्षेत्र में संचालित कई आरोग्य मंदिरों पर छापा मारा, जिसमें चिकित्सकों समेत कई कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर पैपटपुरा, लाकड़ी फाजलपुर, नयागांव, कुंदनपुर, लक्ष्मणपुरी व नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मझोला, मझोली व कांशीराम नगर पर छापा मारा। इस दौरान डॉ. इंदु मदान, डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, हंसराज, रिंकू, अभिषेक अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने इन सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया। कुछ चिकित्सकों द्वारा ओपीडी रजिस्टर पर मरीजों का मोबाइल नंबर व पता अंकित नहीं किए जाने की हकीकत सामने आई। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों व स्टाफ को सुधार के लिए चेतावनी जारी की।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.