मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- जानसठ तिराहे पर लगे आरों में कंरट उतरने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा है। एक युवक के पानी पीने के दौरान करंट आने की जानकारी हुई। पेट्रोल पंप के समीप पालिका की ओर से राहगीरों के लिए आरो वाली पानी का फ्रिज लगाया गया है। आरों में आसपास के लोग पानी पीते है। बुधवार की सुबह एक युवक आरों पर पानी पीने के लिए गया। जैसे ही आरों को छुआ तो उसे कंरट का झटका लगा। कंरट लगने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरों से बिजली की सप्लाई को बंद कराया। लोगों का कहना था कि गनीमत रही कि किसी कावडियों ने आरों से पानी नहीं पिया। अगर किसी कावडियां को आरों से करंट लग जाता तो तिराहे पर बडा बवाल हो सकता था। आरों में करंट बारिश के चलते तकनीकी खराबी के कारण आना बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...