देवरिया, अप्रैल 21 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भलुअनी थाना क्षेत्र के पटखौली में 16 अप्रैल की शाम लापता नौ वर्षीय बालक तलाश करने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर जल्द ही बालक को बरामद कर लेने की बात कही थी। पठखौली निवासी योगेश कुमार का नौ वर्षीय बेटा आरुष गोंड कक्षा दो का छात्र है। 16 अप्रैल की शाम वह खेलने के लिए घर से निकला, लेकिन वह लौट कर घर नहीं आया। घर वाले उसकी तलाश में जुट गए, किंतु पूरी रात तलाश के बाद भी आरुष का पता नहीं चल सका। इस मामले में चाचा सोमनाथ गोंड की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बालक की तलाश स्थानीय पुलिस एसओजी की टीम लगाई गई, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। बालक का बन्द मोबाइल पुलिस की मुश्किल बढ़ा रहा है। आरुष के न मिलने से घर वाले चिंतित है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.