बांदा, मई 6 -- बांदा। संवाददाता। बीए फाइनल ईयर की छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित आरिफ को तलब कराने के लिए शहर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र डाला है। साथ ही विशेष वाहक से जनपद छतरपुर के संबंधिति थाना, न्यायालय और कारगार भी उक्त प्रार्थनापत्र भिजवाया। शहर कोतवाली क्षेत्र में खाईंपार मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय हिना पुत्री ताहिर मोहम्मद नवाब टैंक के समीप स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। 29 अप्रैल को वह घर से कालेज परीक्षा देने के लिए गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो घरवालों ने खोजबीन की। पर कहीं कोई पता नहीं चल सका। शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुरुवार को हरदौली स्थित आसरा कॉलोनी के कमरे से दुर्गंध आने पर वहां के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो लापता युवती की लाश मिली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.