आरा, दिसम्बर 10 -- -सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र में भोजपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों का उठाया मुद्दा -कहा : भोजपुर के क्रिकेटर खेल चुके हैं रणजी ट्रॉफी, जिले में समग्र खेल विकास योजना लागू की जाये आरा, निज प्रतिनिधि। शहर में मानक के अनुरूप खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा नहीं रहने, क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए मैदान बनाने और इसके अभाव में खिलाड़ियों को हो रही परेशानी का मामला देश की संसद में उठा है। आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र में भोजपुर के खिलाड़ियों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। सांसद ने कहा कि आरा क्षेत्र लंबे समय से एक उपयुक्त और मानक क्रिकेट स्टेडियम के अभाव से जूझ रहा है, जिस कारण यहां के उभरते हुए खिलाड़ियों को गंभीर बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में उपलब्ध खेल मैदान या तो अपर्याप्त हैं...