आरा, दिसम्बर 25 -- आरा, निज प्रतिनिधि । गुरुवार को श्री योग वेदांत सेवा समिति बाल संस्कार केंद्र में तुलसी पूजन दिवस का आयोजन किया गया। समिति के सदस्य दिव्यांशु मिश्रा ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन सम्पन्न कराई और कहा कि जब से यह पूजन शुरू हुआ है,आज पूरे भारत भर में बड़े बड़े नेता, अभिनेता , धार्मिक संस्थाएं इसमें आगे आ रहे ओर यह एक विश्वव्यापी अभियान हो चुका है। लोग अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक हो चुके हैं। प्रातःकाल तुलसी का दर्शन करने से सुवर्ण दान का फल प्राप्त होता है। यदि तुलसी की लकड़ी से बनाई हुई मालाओं से अलंकृत होकर मनुष्य देवताओ और पितरों के पुजनादि कार्य करे तो वे कोटि गुना फल देने वाले है। मौके पर लोगों ने क्रिसमस को न मनाकर तुलसी पूजन दिवस मनाने का संकल्प लिया। समिति के सदस्यों ने नाला मोड स्थित बाल संस्कार केंद्र एवं...