आरा, मार्च 11 -- बिहार के आरा में तनिष्क शोरूम से सोमवार को हुए लूटकांड में अपराधियों ने लगभग 10 करोड़ 9 लाख रुपये के गहने लूट लिए। पुलिस ने एक घंटे बाद ही एनकाउंटर में दो लुटेरों को पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से दो झोले में जो गहने गहने बरामद हुए उनकी कीमत 1.85 करोड़ रुपये है। उसमें ट्रे के साथ गहने थे। यानी कि पुलिस को लूटे गए जेवरात में दो करोड़ के गहने भी वापस नहीं मिल पाए। अभी तक लूटा गया मुख्य झोला बरामद नहीं हो पाया है। उसमें बिना ट्रे के हार जैसे बड़े गहने उतार कर रखे गए थे। पुलिस गिरफ्तार लुटेरों से पूछताछ की। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार आरा के व्यस्ततम शीशमहल-गोपाली चौक क्षेत्र में स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे 6 की संख्या में अपराधी घुस गए। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.