सासाराम, जून 4 -- नोखा, एक संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोजपा(रा)की बैठक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी हॉल में की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामजी पासवान व संचालन विधान सभा प्रभारी जनेश्वर पासवान ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कमलेश राय ने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते कहा कि पार्टी के आप अहम अंग हैं। आप ही की बदौलत पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है। आगामी 8 जून को आरा के रमना मैदान में होने वाली महासभा को सफल बनाने में जी-जान लगा दें। गांवों का दौरा कर रैली में आने के लिऐ आमंत्रण दें। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सभा संबोधित करेंगे। अंत में पार्टी कार्यकर्ता दुःखी राम के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर बीरा पासवान,चुनचुन पासवान,रमेश पासवान,शशि भूषण पासवान,नारद पासवान,रामायण राम,रामसंत पासवान,राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.