आरा, मार्च 5 -- बढ़ती महंगाई के दौर में आज महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में युवतियां भी आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। यही वजह है कि सरकारी नौकरी के अलावा स्वरोजगार के क्षेत्र में भी महिलाएं और युवतियां आगे आ रही हैं। शहरों के अलावा अब गांवों के चट्टी-बाजारों और घरों में भी आज ब्यूटी पार्लर जैसे स्वरोजगार के साधनों में महिलाओं और युवतियों की रुचि देखी जा रही है। आरा शहर में तो ब्यूटिशियन का कोर्स सिखाने के कई निजी प्रशिक्षण केन्द्र भी खुल चुके हैं। यहां महिलाओं के अलावा युवतियां भी ब्यूटीशियन का कोर्स कर खुद का अपना पार्लर खोलना पसंद कर रही हैं। इसके अलावा कई दूसरे के ब्यूटी पार्लरों में भी काम कर जीवन यापन कर रही हैं। इन्हें ब्यूटीशियन का एडवांस कोर्स का समुचित प्रशिक्षण देने की व्यवस्था हो और पार्लर खोलने को सहजता से लोन मिले तो दूसरी महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.