अररिया, दिसम्बर 16 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता स्थानीय हवाई अड्डा ग्राउंड में सोमवार को खेले गए एएसआर कप टी-20 टूर्नामेंट में दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में आरा की टीम ने कटिहार को 7 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में फारबिसगंज ने सहरसा को 8 विकेट से पराजित किया। पहले मुकाबले में आरा के कप्तान मनीष यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कटिहार की टीम कप्तान सोनू कुमार के नेतृत्व में निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। कटिहार की ओर से बिहारी लाल ने 15 गेंदों पर 44 रन और बादल ने 14 गेंदों में 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरा की टीम ने महज 9.2 ओवर में 145 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। आरा की ओर से उत्कर्ष यादव ने 16 गेंदों पर 53 रन और सौरभ लाला ने 10 गेंदों पर 39 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए उत...