आरा, मई 31 -- आरा। शहर के गोढ़ना रोड में राजद प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर सत्र 2025-28 के लिए आरा नगर अध्यक्ष चुनाव के लिए बैठक की गयी। बैठक में शिवकुमार शर्मा को निर्विरोध आरा नगर अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता नगर निवार्चि पदाधिकारी सेराज अहमद और सहायक निवार्चन पदाधिकारी मो इनामुल हक ने की। संचालन सेराज अहमद ने किया। बैठक में राजद के क्रियाशील सदस्यों के परामर्श से शिवकुमार शर्मा को आरा नगर अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। बैठक में राजद नेता सुरेश विश्वकर्मा, इशान राज, ओम प्रकाश मुन्ना, नन्द किशोर यादव, राजगौरव टाइगर, सुहेल खान, फैज अकरम, महमूद रजा, शमीम खान, भुवनेश्वर यादव, सभा यादव, निरंजन प्रसाद, हसन अंसारी, वसीम आमिर व विजय यादव मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.