आरा, दिसम्बर 7 -- आरा, निप्र। शहर के बड़ी मठिया आरा में ट्रस्ट के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक महंत श्री अयोध्या नाथ स्वामी जी महाराज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि बड़ी मठिया आरा के परिसर में 15 से 23 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी के लिए लेकर ट्रस्ट के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक की गई। सभी आगंतुक अतिथियों ने तथा ट्रस्ट के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिया। श्री अयोध्या नाथ स्वामी जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन का अंग है। हर व्यक्ति को इसे सुनना चाहिए। हम सभी का सौभाग्य है कि शहर के हृदय में बड़ी मठिया आरा के परिसर में इस तरह का आयोजन किया गया है। इसमें जियर स्वामी जी महाराज का आगमन 25 दिसंबर को होने जा रहा है। इसे लेकर श्...