मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित रबिंदर भवन में आयोजित नेशनल सिंगिंग एंड डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025-2026 में मुजफ्फरनगर की बेटी आराध्या त्यागी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम देशभर में रोशन किया है। शहर के अभिषेक त्यागी की पुत्री आराध्या त्यागी द दून वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा-2 की छात्रा है। उन्होंने 6 से 8 आयु वर्ग कैटेगरी में प्रतिभाग नेशनल सिंगिंग एंड डांस प्रतियोगिता प्रतिभाग किया था। उन्होंने सेमी क्लासिकल नृत्य शैली में एक अत्यंत मनमोहक सोलो प्रस्तुति दी, जिसने वहां मौजूद सभी निर्णायकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं भारत के ब्रांड एंबेसडर व प्रसिद्ध नर्तक कमलेश् पटेल ने आराध्या की कला की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आराध्या में नृत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.