हल्द्वानी, दिसम्बर 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मानवाधिकार दिवस पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 'डिजिटल युग में मानवाधिकार: सशक्तिकरण या क्षरण' विषय पर मंडल स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। मानवाधिकार एवं अंतरराष्ट्रीय कानून विभाग और राजनीति विज्ञान-लोक प्रशासन विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। पक्ष में वासुदेव लॉ कॉलेज की आराध्या प्रथम, यूओय की अनिता रावत द्वितीय, राजेंद्र प्रसाद लॉ कॉलेज की लता मेवाड़ी तृतीय स्थान पर रहीं। विपक्ष में वासुदेव लॉ कॉलेज के प्रतीक भट्ट प्रथम, राजेन्द्र प्रसाद लॉ कॉलेज की लक्षिता द्वितीय, यूओयू के मुकेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल युग में मानवाधि...