सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। आरसेटी सभागार में मंगलवार को 14 दिवसीय कॉस्ट्यूम ज्वेलरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जिले की महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कॉस्ट्यूम ज्वेलरी निर्माण से जुड़ी बारीक जानकारियाँ प्राप्त की। मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करनी वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के आभूषण बनाने की तकनीक, डिज़ाइन, कच्चे माल के चयन के साथ-साथ बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कॉस्ट्यूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.