सहरसा, जनवरी 6 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 में षष्टम राज्य वित्त आयोग की राशि से लगभग 25 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे आरसीसी नाला निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप सामने आने के बाद नगर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 23 अंतर्गत बजरंगबली स्थान से कानू टोला विवाह भवन तक आरसीसी नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर था। आरोप है कि संवेदक द्वारा बिना सड़क की विधिवत मापी कराए ही सड़क के मध्य नाला निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इस संबंध में जदयू नेता चंद्रमणि ने जिला पदाधिकारी दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि नाला निर्माण के लिए सड़क के अतिरिक्त पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है, इसके बावजूद संवेदक ने मनमानी करते हुए स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.