सीवान, दिसम्बर 10 -- रघुनाथपुर। प्रखंड के हाईस्कूल राजपुर के खेल मैदान में 16 दिसंबर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। राजपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस राज्यस्तरीय टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट आरसीसी की आयोजन 16 दिसंबर को उद्घाटन खेल के साथ प्रारंभ हो रहा है। इस खेल के आयोजन समिति के सदस्य रवि सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह खेल प्रत्येक साल की तरह इस साल भी आयोजन हो रहा है। 16 दिसंबर को उद्घाटन मैच कुशीनगर और दरौली के बीच, 17 दिसंबर को भाटपाररानी और बलिया के बीच, 18 दिसंबर को गोपालगंज और सीवान के बीच, 19 दिसंबर को राजपुर और भटनी के बीच खेला जाएगा,। वही एक दिवसीय एक जूनियर मैच 22 दिसंबर को खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल 20 दिसंबर को और दूसरा सेमीफाइनल 21 दिसंबर को खेला जाएगा। फाइनल मैच 25 दिसंबर को खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दु...