शाहजहांपुर, मार्च 7 -- ददरौल। हरदोई रोड निर्माण की कार्यदाई संस्था आरसीएल के खिलाफ लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। आरसीएल कंपनी द्वारा हरदोई रोड हाईवे पर डाली जा रही फ्लाई ऐश से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। रोड पर डाली गई राख का कई किलोमीटर तक प्रभाव पड़ता है। राख से कई किलोमीटर तक पर्यावरण पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है। किसानों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर बताया कि राख से फसल चौपट हो गई है, कोई सुनने वाला नहीं है। रोड पर डाली जा रही फ्लाई ऐश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। राख का प्रभाव दनियापुर गांव से करीब 5 किलोमीटर तक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.