रांची, जून 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने साढ़े चार साल बाद रांची विश्वविद्यालय (आरयू) में नियमित रजिस्ट्रार की नियुक्ति की है। हालांकि नए रजिस्ट्रार का कार्यकाल सिर्फ छह माह ही रहेगा। आरयू के रजिस्ट्रार बीएयू के कृषि वैज्ञानिक डॉ बसंत कुमार झा नियुक्त किए गए हैं। इनकी उम्र करीब साढ़े 59 वर्ष है। विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार रजिस्ट्रार, वित्त पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक और असिस्टेंट रजिस्ट्रार की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष निर्धारित है। ऐसे में डॉ झा छह माह तक ही आरयू के रजिस्ट्रार पद पर रहेंगे। बीते दिनों जेपीएससी ने आरयू, विनोबा भावे विवि हजारीबाग, विनोद बिहारी महतो विवि कोयलांचल धनबाद, जमशेदपुर महिला विवि, नीलांबर-पीतांबर विवि पलामू, कोल्हान विवि चाईबासा और सिदो-कान्हू मुर्मू विवि दुमका के लिए रजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.