रांची, फरवरी 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत खुले विभिन्न मॉडल कॉलेजों में विद्यार्थियों के नामांकन तो हो गए हैं, पर उन्हें पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं। आवश्यकता आधारित शिक्षकों की नियुक्ति की जानी थी, जिसपर अब विभाग ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि अगर शिक्षक नहीं मिलेंगे तो कई विभाग और कॉलेज बंद करने की नौबत आ जाएगी। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत मॉडल कॉलेज बानो में विद्यार्थियों की संख्या- 4700 है, लेकिन यहां एक भी शिक्षक नहीं हैं। इसी तरह लोहरदगा वीमेंस कॉलेज में 500 विद्यार्थियों पर एक भी शिक्षक नहीं हैं। गुमला मॉडल कॉलेज में- 800 विद्यार्थियों व सिमडेगा वीमेंस कॉलेज में लगभग 500 छात्राओं के लिए एक भी शिक्षक नहीं हैं। वहीं, लोहरदगा कॉलेज में विद्यार्थियों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.