रांची, मार्च 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को विश्वविद्यालय के मोराबादी स्थित दीक्षांत मंडप में दिन के 11 बजे से आयोजित है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार और झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह में 63 गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 48 छात्राओं और 15 छात्रों के हिस्से आए हैं। इससे पूर्व रांची विश्वविद्यालय के आपात सिंडिकेट की बैठक गुरुवार को कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह के लिए वित्त समिति से प्रस्तावित बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ...