रांची, जनवरी 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विवि में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के तहत बुधवार को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न मैदानों पर आयोजित इन मैचों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। मेजबान रांची विश्वविद्यालय और आईसेक्ट विश्वविद्यालय के बीच खेले गए मैच में रांची विश्वविद्यालय ने पूरी तरह दबदबा बनाए रखते हुए 10-0 के विशाल अंतर से शानदार जीत दर्ज की। वहीं, रांची के ही डीएसपीएमयू ने वाईबीएन विश्वविद्यालय को 3-0 से पराजित कर अगले दौर में अपना स्थान सुरक्षित किया। प्रतियोगिता के अन्य मैचों में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने बेहरामपुर विश्वविद्यालय को 1-0 से हराया, जबकि बांकुरा विश्वविद्यालय ने फकीर मोहन विश्वविद्यालय पर 4-1 से प्रभावशाली जीत दर्ज...