बिजनौर, जनवरी 6 -- मोहल्ला कोटरा के रेहड़ा क्रिकेट मैदान में आयोजित हो रहे स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार का दिन आरयूएम क्लब के नाम रहा। टूर्नामेंट आरयूएम क्लब और कायस्थान क्लब के बीच खेला गया। कड़ा मुकाबला दर्शकों के लिए भरपूर रोमांच लेकर आया। सुबह से ही मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों की अच्छी-खासी भीड़ जमा थी। दोनों टीमों के समर्थक ढोल-नगाड़ों और तालियों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए। मैच की शुरुआत से पहले कायस्थान क्लब के कप्तान एहसान और आरयूएम क्लब के कप्तान आजाद के बीच टॉस कराया गया। कायस्थान क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में मात्र तीन विकेट खोकर 116 रन का सम्मानजनक योग खड़ा किया। आरयूएम क्लब ने महज नौ ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया और आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। प्रति...