रांची, अप्रैल 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक महासंघ, झारखंड ने पेंशन भुगतान में हो रहे विलंब पर रोष जताया है। महासंघ के महामंत्री डॉ हरिओम पांडेय ने कहा कि अबतक भुगतान नहीं होना, राज्यपाल के आदेश का उल्लंघन है, जिसमें सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को हर माह की पहली तारीख को पेंशन भुगतान करने का निर्देश दिया गया था और कोई व्यवधान होने पर पूर्व सूचना देने को कहा गया था। डॉ पांडेय ने कहा कि इसके बावजूद शिक्षकों का पेंशन भुगतान नहीं हुआ है। यह मुद्दा भी उठाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन बार-बार कुछ सेवानिवृत्त शिक्षकों से समय-समय पर जीवन प्रमाण पत्र नहीं देने की बात करता है, जबकि विश्वविद्यालय में जीवन प्रमाण पत्र जमा करने वाले को कोई पावती रसीद नहीं दी जाती है, तो कैसे पता चलेगा कि किसने प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.