रांची, जनवरी 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश जारी किया है। छात्र-छात्राओं को आवेदन के साथ सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में जमा करनी होगी। जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र का सत्यापन कॉमन सर्विस सेंटर से कराना अनिवार्य होगा। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलत प्रमाण पत्र पाए जाने पर उसकी पूरी जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं की होगी। विद्यार्थी नियमित रूप से वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति की जांच सकते हैं। एक शैक्षणिक सत्र में सिर्फ एक ही छात्रवृत्ति योजना का लाभ मान्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.