मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरबीबीएम कॉलेज में स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने शनिवार को पौष्टिक आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने प्री स्कूल बच्चों और किशोरों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजन प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और पाक कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए ऐसे आहार तैयार किए जो न केवल पौष्टिक तत्वों से भरपूर थे, बल्कि देखने में भी आकर्षक थे। प्रदर्शनी में आम का पन्ना, हरी सब्जियों से बने व्यंजन, पौष्टिक लड्डू और विभिन्न प्रकार के अनाज से बने स्वादिष्ट नाश्ते शामिल थे। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने इस सराहनीय प्रयास के लिए गृह विज्ञान विभाग और छात्राओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.