बिजनौर, जनवरी 29 -- नांगलसोती। विद्यालय में शिक्षाविद पूर्व प्रबंधक, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह का 92वां जन्मदिन प्रतिभा सम्मान एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के 11 प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। पूर्व छात्र सचिन राजपूत की तरफ से हर वर्ष की भांति प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को नकद राशि प्रदान की। यह राशि विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश चंद राजपूत की तरफ से दिया गया। संचालन सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक मुकेश सिन्हा ने किपा। इस अवसर पर प्रबंधक कावेन्द्र सिंह एड, कोषाध्यक्ष राघव प्रताप एड, अध्यक्ष यशवीर सिंह, प्रधानाचार्य राजीव चौहान, सत्य पाल सिंह, जीतेन्द्र, संजय, भीमसेन, सुप्रिया, गीता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.