बिजनौर, फरवरी 8 -- आरबीएस नांगल में प्रबंध समिति के पांच वर्षीय चुनाव में पांच पदाधिकारी और सात कार्यकारिणी सदस्य पद पर एक-एक नामांकन दाखिल होने से प्रबंध समिति निर्विरोध निर्वाचित हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर द्वारा नामित पीठासीन अधिकारी व प्रधानाचार्य एमडीएस इंटर कालेज नजीबाबाद अनुपम माहेश्वरी व पर्यवेक्षक व प्रधानाचार्य जीआईसी भागूवाला पंकज कुमार की देखरेख में नामांकन सहित चुनाव प्रारंभ हुआ। प्रबंध समिति के चुनाव में एक पद पर एक नामांकन भरा गया। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। जिसके साथ ही पीठासीन अधिकारी अनुपम माहेश्वरी ने रविवार को प्रबंध समिति चुनाव की विधिवत घोषणा की। उनके अनुसार अध्यक्ष पद पर यशवीर सिंह पुनः निर्वाचित हुए जबकि उपाध्यक्ष प्राची चौधरी, प्रबंधक ऋषभ प्रताप सिंह एड, उप प्रबंधक - यशवीर सिंह, कोषाध्यक्ष ...