कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। बेहद रोमांचक मुकाबले में आरपीसीए श्याम नगर ने चैलेंजर्स इलेवन को एक विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स इलेवन की टीम 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। चैलेंजर्स इलेवन की ओर से मोहम्मद फैसल ने 27 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। अभिषेक एआरडी ने नाबाद रहते हुए 25 रन जोड़े। चंदू 19 और अमरजीत सिंह 18 ने भी उपयोगी योगदान दिया। आरपीसीए श्याम नगर के मोहम्मद साकिब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके। अमन तिवारी, आलोक और सत्येंद्र को एक-एक सफलता मिली। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीसीए श्याम नगर की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन कप्तान पुलकित त्रिपाठी ने 37 गेंदों पर 26 रन बनाकर पारी को संभाला। मोहम्मद आकिब 19 और विकेटकीपर सचिन 15 ने मध्यक्रम में अहम योगदान दिया। अ...