फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से निवासी परेशान हैं। सोसाइटी में लगातार कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, जिससे आए दिन हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान आकाशदीप पटेल ने बताया कि वे कई बार नगर निगम फरीदाबाद को लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में कुत्ते बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर कई बार हमला कर चुके हैं। डिलीवरी बॉय जब परिसर में आते हैं तो कुत्ते उन्हें घेर लेते हैं और कुछ मामलों में काटने की घटनाएं भी हुई हैं, जिससे लोग घायल हुए हैं। निवासी शशि रंजन और पंकज शर्मा का कहना है कि उन्होंने नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.